निया शर्मा का जीवन परिचय ( Nia Sharma Biography ) – दोस्तों आज मैं आपको निया शर्मा का जीवन परिचय बताने वाला हूं। दोस्तो निया शर्मा काफी खूबसूरत और मशहूर टीवी एक्टर्स में से एक हैं। दोस्तों ये भारतीय टीवी की मशहूर मॉडल और एक्टर्स में जानी जाती हैं। अपने बोल्ड लुक के कारण ये काफी चर्चाओं में भी रहती है। उन्होंने 2010 में टीवी सीरियल के अंदर एक्टिंग में अपना कदम रखा था। अपनी शानदार एक्टिंग के कारण काफी लोगों को प्रभावित भी किया था। इन्होंने एक हजारों में मेरी बहना सीरियल के अंदर मानवी का किरदार भी किया था। जो कि काफी ज्यादा मशहूर हुआ था। जिससे निया की अलग ही पहचान बन गई।
निया शर्मा का करियर
17 सितंबर 1990 को दिल्ली के अंदर निया शर्मा का जन्म हुआ था। इन्होंने दिल्ली में सेंट जेवियर स्कूल से अपनी पढ़ाई करी है। जगन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन करी है। इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन को पूरा होने के बाद। दिल्ली के ही एक लोकल न्यूज़ चैनल के अंदर एंकर का भी काम किया था।
इनको एक्टिंग और मॉडलिंग करना काफी ज्यादा पसंद है। इसलिए इन्होंने टीवी सीरियल के अंदर काफी ऑडिशन भी दिए थे। जिसकी वजह से 2010 के अंदर इन्हें टीवी सीरियल काली एक अग्नि परीक्षा के लिए चुना गया था।
2011 में इनको सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है। इसके अंदर मानवी का किरदार मिला था। जिसको इन्होंने काफी बखूबी से निभाया था। इसके अंदर निया ने एक कैंसर पीड़ित लड़की का मानवी का रोल किया था। लोगों को इनका रोल काफी ज्यादा पसंद भी आया था।
Read More – श्वेता तिवारी का जीवन परिचय ( Shweta Tiwari Biography )
फिर इन्होंने 2014 के अंदर रवि दुबे के साथ एक सीरियल किया था, जिसका नाम था जमाई राजा। इसके अंदर यह लीड रोल के अंदर नजर आई थी। इस सीरियल के अंदर इन्होंने काफी सारी सुर्खियां बटोरी हैं। इन्होंने मेरी दुर्गा, इश्क में मर जावा और नागिन 4 जैसे टीवी सीरियल्स के अंदर काफी काम किया है।
दोस्तों इन्होंने कॉमेडी नाइट्स बचाओ, फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 8 के अंदर भी हिस्सा लिया था। उन्होंने वेब सीरीज के अंदर भी काफी काम किया है। जोकि जिओसिनेमा के ऊपर प्रसारित हुई थी। दोस्तों 26 फरवरी 2021 के अंदर निया जी रवि दुबे के साथ जमाई 2.0 के अंदर नजर आ रही हैं।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम – नेहा शर्मा
निक नाम – निया
आयु – 30 वर्ष (2021)
व्यवसाय – अभिनेत्री, मॉडल
प्रसिद्धि – एक्टिंग इन सीरियल जमाई राजा
जन्म दिनांक – 17 सितम्बर 1990
जन्म स्थान – दिल्ली , भारत
गृह नगर – दिल्ली , भारत
वर्तमान निवास – मुंबई, भारत
धर्म – हिन्दू
जाति – ब्राह्मण
राष्ट्रीयता – भारतीय
विद्यालय – सेंट ज़ेवियर स्कूल
महाविद्यालय – जगन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज
शिक्षा – मास्स कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन
राशि – कन्या राशि
Net worth – 59 Crore
निया शर्मा से जुड़े फैक्ट-
- दोस्तों यह अपनी बिकनी फोटो के लिए हमेशा ही सोशल मीडिया के ऊपर चर्चा में बनी रहती हैं।
- इन्होंने 2012 के अंदर एक हजारों में मेरी बहना सीरियल के अंदर काफी ही अच्छी एक्टिंग करी थी। जिसके लिए इन्हे बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है।
- निया ने काफी सारे पॉपुलर ब्रांड के लिए भी टीवी पर विज्ञापन के लिए भी काम किया है ।
- दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि। निया शर्मा को 2016 के अंदर टॉप फिफ्टी सेक्सियस्ट एशियाई महिलाओं की लिस्ट के अंदर। इन्हें 2 स्थान पर रखा गया था।
- दोस्तों काफी लोगों को इनका वास्तविक नाम नहीं पता है। आपको बता दूं, कि इनका वास्तविक नाम नेहा शर्मा है। इन्होंने दूसरों से अलग दिखने के लिए। अपने नाम को नेहा से निया नाम कर लिया है।
- दोस्तों इनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स मौजूद हैं।