माइक्रोसॉफ्ट से संबंधित महत्वपूर्ण फैक्ट्स – यदि आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करते होंगे तो विंडोज के बारे में जरूर जानते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम को माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया है। आपमें से बहुत सारे लोग माइक्रोसॉफ्ट के बारे में अच्छी तरह से जानते होंगे और शायद उसके इतिहास के बारे में भी अच्छी तरह से पढ़ा होगा, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के बारे में ऐसे बहुत सारे महत्वपूर्ण फैक्ट्स हैं जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। यदि आप भी माइक्रोसॉफ्ट से संबंधित महत्वपूर्ण फैक्ट्स जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके बहुत ही काम आ सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट क्या है?
माइक्रोसॉफ्ट एक अमेरिकी तकनीकी कंपनी है जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट हार्डवेयर डिवाइस एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उत्पाद बनाने एवं बेचने का कार्य करती है। विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम को माइक्रोसॉफ्ट ने ही डेवलप किया था। वर्तमान समय में यह दुनिया में सबसे अधिक ऑपरेट किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस कंपनी को बिल गेट्स और पौल एलेन ने 1975 में स्थापित किया था। वर्तमान समय में बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। माइक्रोसॉफ्ट के वर्तमान चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला और प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ हैं, जबकि बिल गेट्स इसके तकनीकी सलाहकार हैं।
माइक्रोसॉफ्ट से संबंधित महत्वपूर्ण फैक्ट्स
एक दिन में लोगो डिजाइन
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का लोगो मात्र 1 दिन में डिजाइन कर लिया गया था और उसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। माइक्रोसॉफ्ट के लोगों को इसके फाउंडर बिल गेट्स एवं पाल एलन ने डिजाइन किया था।
शुरूआती नाम माइक्रो-सॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का शुरुआती नाम माइक्रो सॉफ्ट था। लेकिन बाद में इसे बदल कर माइक्रोसॉफ्ट रख दिया गया।
जब बिल गेट्स बने थे सबसे कम उम्र के बिलियनर
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स साल 1987 में मात्र 31 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र के बिलेनियर बन गए थे। साल 1995 में बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए। वर्तमान समय में भी बिल गेट्स का नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर आता है।
Read More – गूगल के बारे में 8 रोचक तथ्य
कइयों को अरबपति बनाने में भूमिका
माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनियों में सबसे पहले स्थान पर है। इसके फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के साथ जुड़े रहने वाले दो व्यक्ति खरबपति एवं लगभग 12000 लोग अरबपति बन चुके हैं।
लगभग 48 हजार पेटेंट्स
शायद आपको यह सुनकर ताज्जुब होगा कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के पास 48000 से भी अधिक पेटेंट्स हैं। यदि तकनीकी कंपनियों की बात करें तो माइक्रोसाफ्ट सबसे अधिक पेटेंट्स रखने वाली कंपनी है।
एप्पल को बैंकरप्ट होने से बचाया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1997 में एप्पल कंपनी बैंकरप्ट होने वाली थी। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने उस में 150 मिलियन डॉलर का निवेश करके उसे बैंकरप्ट होने से बचा लिया था।
विंडोज एक्सपी का बैकग्राउंड वालपेपर
यदि आपने विंडोज एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम वाला कंप्यूटर चलाया होगा तो उसमें दिखाई देने वाला बैकग्राउंड वॉलपेपर दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला फोटो है।
कम्प्यूटर ऑन होने पर 6 सेकंड का म्यूजिक
जब आप कंप्यूटर ऑन करते हैं तो उसमें 6 सेकंड का एक बैकग्राउंड म्यूजिक सुनाई देता है। इस बैकग्राउंड म्यूजिक को ब्रायन इमो ने बनाया था।
माइक्रोसॉफ्ट के शुरूआती विज्ञापन में बिल गेट्स
शुरुआत में जब माइक्रोसॉफ्ट ने टीवी पर अपने कंपनी के विज्ञापन चलाने शुरू किए थे तो उस विज्ञापन ने खुद इस कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स नजर आया करते थे।
टाइमैक्स के साथ कोलैबोरेशन
माइक्रोसॉफ्ट ने घड़ी बनाने वाली कंपनी टाइमेक्स के साथ मिलकर सबसे पहला स्मार्ट वॉच तैयार किया था। इस स्मार्ट वॉच को 1994 में लांच किया गया था।