ईशान किशन का जीवन परिचय ( Ishan Kishan Biography ) – दोस्तों आज हम आपको ईशान किशन का जीवन परिचय देने वाले हैं। दोस्तों आप ईशान किशन जी को तो जानते ही होंगे। क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट टीम के काफी युवा बल्लेबाज है। दोस्तों यह भारतीय क्रिकेट टीम के अंदर कीपर और बल्लेबाज हैं। इन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपना काफी अच्छा प्रदर्शन दिया। जिसके कारण इनको क्रिकेट के अंदर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोस्तों आज हम आपको इन्हीं के बारे में जीवन परिचय बताएंगे। इनके आईपीएल करियर और साथ ही साथ व्यक्तिगत जानकारी भी देंगे।
ईशान किशन का क्रिकेट करियर
18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना के अंदर ईशान किशन का जन्म हुआ था। दोस्तों इन्होंने स्कूल की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना से पूरी करी है। शान को पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। बल्कि यह स्कूल के समय में भी खेलने चले जाया करते थे। धीरे-धीरे उनका क्रिकेट के प्रति काफी लगाव बढ़ गया। ईशान किशन का क्रिकेट के लिए जुनून को देखते हुए। उनके भाई ने उनको क्रिकेट क्लब ज्वाइन करने की सलाह दी थी।
दोस्तों जब इन्होंने क्रिकेट क्लब जॉइन किया था। तो तब यह बहुत ही जल्दी अच्छा क्रिकेट खेलने लगे थे। यह उस समय बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग दोनों को किया करते थे। लेकिन उनका प्रदर्शन दिखाने का उन्हें कभी भी मौका नहीं मिला। दोस्तों बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता उस समय रद्द कर दी गई थी। किसी कारण की वजह से, उसके बाद संतोष कुमार जी ने ईशान किशन को झारखंड की तरफ क्रिकेट को खेलने की सलाह दी थी।
Read More – जान्ह्वी कपूर का जीवन परिचय (Janhvi Kapoor Biography)
इन्होंने अपनी कोच की सलाह को मानते हुए। यह रांची चले गए और फिर वहां पर इन्होंने क्रिकेट को खेलना शुरू कर दिया। दोस्तों इनका रांची की रणजी टीम के अंदर भी चुनाव हुआ था। इन्होंने नवंबर 2016 के अंदर दिल्ली के खिलाफ रणजी मैच खेलते हुए 273 रन बनाए थे। यही ईशान किशन के प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा प्रभावित हुए। इनको 2016 में हुई अंडर 19 वें विश्व कप के लिए भारत की कप्तानी सौंपी गई थी।
ईशान किशन का आईपीएल करियर
2016 के अंदर इनको अंडर 19 विश्वकप के प्रदर्शन को देखने के बाद। इनका चुनाव 2017 आईपीएल में किया गया। दोस्तों 2017 आईपीएल में गुजरात लायंस के लिए यह खेले थे। 2018 में इनको मुंबई इंडियंस ने 6.2 करोड़ की काफी मोटी रकम देकर अपनी टीम के अंदर शामिल किया था और तभी से यह मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट को खेलते आ रहे हैं और लगातार ही अपना काफी अच्छा बेहतरीन प्रदर्शन भी दे रहे हैं।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम – ईशान किशन
निक नाम – इशू, चप्पी, कृच्छा
आयु – 22 वर्ष (2021)
व्यवसाय – क्रिकेट खिलाड़ी
प्रसिद्धि – बल्लेबाज़ी और विकेट कीपर
जन्म दिनांक – 18 जुलाई 1998
जन्म स्थान – पटना, बिहार
गृह नगर – पटना, बिहार
वर्तमान निवास – पटना, बिहार
धर्म – हिन्दू
जाति – ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता – भारतीय
विद्यालय – दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना
महाविद्यालय – कॉमर्स कॉलेज, पटना
शिक्षा – स्नातक
राशि – कर्क राशि
Net worth – 8 से 10 करोड़
ईशान किशन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर
दोस्तों इन्होंने आईपीएल के अंदर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हमेशा ही देते आए हैं। जिसके कारण इनको लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टी20 श्रृंखला के अंदर। उन्होंने अपना डेब्यू मैच के अंदर ही काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। दोस्तों आपको बता दूं, कि ईशान का अभी तक टेस्ट क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय वनडे में डेब्यू नहीं हुआ है। लेकिन जल्द ही वह वनडे के अंदर भी खेलना शुरू कर देंगे।