गूगल डॉक्यूमेंट क्या है? गूगल डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? – आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको गूगल डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी देंगे। आज हम आपको बताएंगे गूगल डॉक्यूमेंट क्या है? गूगल डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? तो साथियों अगर आप भी गूगल डॉक्यूमेंट के बारे में जानना चाहते हैं आर्टिकल को आखरी तक पूरा पढ़िए।
साथियों अगर आप किसी ऑफिस में काम करते हैं या फिर किसी प्रोफेशनल फील्ड से जुड़े हुए हैं तो मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं आपने गूगल डॉक्यूमेंट का नाम जरूर सुना होगा। हो सकता है आप में से बहुत से लोग गूगल डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल भी करते हैं। गूगल डॉक्यूमेंट वर्तमान समय का एक बहुत आवश्यक और इस्तेमाल किया जाने वाला एप्लीकेशन है।
साथियों कई बार ऐसा होता है हमें अपने कंप्यूटर में अपने मोबाइल फोन पर कोई डॉक्यूमेंट तैयार करना होता है। मान लीजिए आपको कोई एप्लीकेशन टाइप करना है कोई लेटर टाइप करना है या फिर कोई कंटेंट आर्टिकल लिखना है। इसके लिए आपको एक विशेष एप्लीकेशन की जरूरत पड़ेगी जिसमें आप अपना कोई भी डॉक्यूमेंट लिख सकते हैं उसके फोंट डिजाइन को चेंज कर सकते हैं फोंट के कलर को बदल सकते हैं, यह सब काम गूगल डॉक्यूमेंट के द्वारा किया जाता है।
Read More – कंप्यूटर वायरस किसे कहते हैं?
वैसे तो आज इंटरनेट में अन्य कई प्लेटफार्म मौजूद है जहां से आप यह काम कर सकते हैं लेकिन उनमें हमें ज्यादा ऑप्शन नहीं मिलते हैं। गूगल डॉक्यूमेंट एकलौता ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर आप कोई भी डॉक्यूमेंट को तैयार कर सकते हैं उसके कलर को चेंज कर सकते हैं उसे शेयर कर सकते हैं।
गूगल डॉक्यूमेंट क्या है?
इससे पहले कि हम आपको गूगल डॉक्यूमेंट से जुड़ी अन्य जानकारियां देना शुरू करें आपको पता होना चाहिए गूगल डॉक्यूमेंट क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दो गूगल डॉक्यूमेंट गूगल के द्वारा डिवेलप किया गया एक एप्लीकेशन है।
गूगल डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल मुख्य रूप से डॉक्यूमेंट फॉर्मेट तैयार करने के लिए उसे एडिट करने के लिए किसी भी तैयार हुए आर्टिकल को शेयर करने के लिए या उसे ईमेल के माध्यम से शेयर करने के लिए किया जाता है। गूगल डॉक्यूमेंट गूगल के द्वारा बनाया गया एक एप्लीकेशन है इसीलिए इसकी क्षमता एवं विश्वसनीयता पर कोई भी संदेह नहीं किया जा सकता।
गूगल डॉक्यूमेंट एक बिल्कुल फ्री एप्लीकेशन है। गूगल डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करने के लिए आपसे गूगल प्ले स्टोर से बिल्कुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं।
गूगल डॉक्यूमेंट कब डिवेलप किया गया
बहुत से लोगों के मन में यह प्रश्न आ रहा होगा कि आखिर गूगल डॉक्यूमेंट को कब डिवेलप किया गया? आपकी जानकारी के लिए बता दो गूगल डॉक्यूमेंट को सबसे पहले वर्ष 2006 में लांच किया गया था। लेकिन उस समय गूगल डॉक्यूमेंट में ज्यादा फीचर्स नहीं थे। लेकिन जैसे-जैसे गूगल डॉक्यूमेंट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ती चली गई वैसे-वैसे गूगल डॉक्यूमेंट में ढेर सारे फीचर्स को जोड़ा गया।
निष्कर्ष
साथियों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको गूगल डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी दी। हमने आपको बताया गूगल डॉक्यूमेंट क्या है? गूगल डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।