गूगल क्रोम यूजर प्रोफाइल कैसे बनाएं? – इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बहुत आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप गूगल क्रोम यूजर प्रोफाइल क्रिएट कर सकते हैं। साथियों अगर आप जानना चाहते हैं गूगल क्रोम यूजर प्रोफाइल कैसे बनाएं? यह आर्टिकल आखरी तक का पूरा पढ़िए।
क्या आप अपने गूगल की सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस कर रहे हैं? क्या आप को डर है कि कोई व्यक्ति आपकी गूगल में सर्च की हुई इंफॉर्मेशन को चुरा सकता है? अगर इन सभी सवालों का जवाब हां है तो मैं आपको सलाह दूंगा आप अपने गूगल में यूजर प्रोफाइल जरूर क्रिएट करें। यूजर प्रोफाइल क्रिएट करके आप अपने गूगल अकाउंट की सुरक्षा को और मजबूत कर सकते हैं।
साथियों कई बार ऐसा होता है हमारा मोबाइल फोन या हमारा कंप्यूटर लैपटॉप हमारे घर में हमारा भाई या बहन भी इस्तेमाल करता है। हम अपने गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करके जो भी जानकारी सर्च करते हैं वह सभी जानकारी गूगल में स्टोर हो जाती हैं। और जब हमारा कोई अन्य भाई या बहन उसी गूगल का इस्तेमाल करके कुछ और जानकारी सर्च करता है तो उसे आपके द्वारा सच की गई जानकारी का रिजल्ट दिखाई देता है। हो सकता है यह आपके लिए नुकसानदायक हो। इस समस्या से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि आप अपने गूगल अकाउंट में यूजर प्रोफाइल क्रिएट कर ले।
यूजर प्रोफाइल क्रिएट करने के बाद आप अपने गूगल अकाउंट को कस्टमाइज कर सकते हैं। जब आप गूगल इस्तेमाल करें तो आप अपनी प्रोफाइल का इस्तेमाल करके गूगल में जानकारी सर्च करें। इससे आपके द्वारा सर्च की गई जानकारी और आपकी इंफॉर्मेशन सिर्फ आपके गूगल अकाउंट तक सीमित रहेगी।
लेकिन क्रोम यूजर प्रोफाइल क्रिएट करने के बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं होती है। कई लोगों ने हमें पूछा है कि अपना गूगल क्रोम यूजर प्रोफाइल कैसे बनाएं? तो साथियों अगर आपको भी नहीं पता कि अपना गूगल क्रोम यूजर प्रोफाइल कैसे बनाएं? तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप गूगल क्रोम यूजर प्रोफाइल बना सकते हैं।
Chrome user profile कैसे बनाएं?
हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं क्रोम यूजर प्रोफाइल कैसे बनाएं? नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप क्रोम यूजर प्रोफाइल बना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने क्रोम ब्राउजर को ओपन करना है। जब आप क्रोम ब्राउज़र ओपन करेंगे आपके सामने क्रोम का होम पेज ओपन होगा।
- दाईं तरफ आपको 3 लाइन दिखाई दे रही होगी। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें से आपको सेटिंग का ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब इसके बाद आपको पीपल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको मैनेज अदर पीपल ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक ऐड पर्सन बटन दिखाई देगी। जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक पेज ओपन होगा। यहां पर आपसे आपकी जीमेल आईडी नाम प्रोफाइल मांगी जाएगी। आपको सभी जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपको क्रिएट प्रोफाइल बटन पर क्लिक करना है। इतना करते ही आपका क्रोम अकाउंट तैयार हो जाएगा।
निष्कर्ष
तो साथियों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया क्रोम प्रोफाइल कैसे क्रिएट करें? क्रोम प्रोफाइल क्या है? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।