बिस्कुट उद्योग कैसे शुरू करें – दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप किस तरीके से बिस्कुट के उद्योग को शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस आपको कितना ज्यादा प्रॉफिट देगा। साथ ही इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए आपको किस तरीके के कच्चे माल की आवश्यकता होती है। साथ ही बिस्कुट बनाने की प्रक्रिया भी आपको बताने वाले हैं। तो चलिए दोस्तों देखते हैं कि आप किस तरीके से अपने बिस्कुट के उद्योग को शुरू कर सकते हैं।
मशीनरी एंड इक्विपमेंट फॉर बिस्कुट बिज़नेस
दोस्तों सबसे पहले तो आपको एक आटा छानने या फिर बीनने वाली मशीन की आवश्यकता पड़ती है। यह इस तरीके का उपकरण होता है। जो कि आटे या फिर मैंदे में से अशुद्धियों को निकाल कर के अलग कर देता है। आटे या फिर मैंदे को काम लायक बना देता है। ताकि आप इसकी सहायता से उच्च गुणवत्ता वाले बिस्कुट बना पाए।
- आपके पास चीनी पीसने का उपकरण भी होना चाहिए। यह काफी ज्यादा जरूरी है। क्योंकि इसके अंदर आपको काफी सारी चीनी पीसनी पड़ती है। इसलिए आप इस उपकरण को जरूर अपने पास रखें।
- दोस्तों सभी इंग्रेडिएंट्स को मिलाने के लिए एक मिक्सिंग मशीन भी चाहिए होगी। ताकि आप उन सब का एक मिश्रण बना सके।
- दोस्तों बिस्कुट बनाते समय हमें एक ऑयल स्प्रेयर का उपयोग करना होता है। जिसकी सहायता से हम बिस्कुट में तेल वगैरह छिड़कने का काम करते हैं। इस प्रक्रिया को तब करते हैं। जब बिस्कुट गर्म होते हैं। बिस्कुट को ठंडा करने के लिए इसमें तेल का छिड़काव करा जाता है।
- आपको डॉट मेकिंग मशीन की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अंदर आपके बिस्कुट को तैयार करने का पूरा प्रोसेस किया जाता है। साथ ही मिश्रण के अंदर बसा हुआ पानी निकाला जाता है। यह आपके बिस्कुट को सख्त और नरम करता है।
- दोस्तों आपको मोल्डिंग और कटिंग मशीन की भी आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि इसकी सहायता से आप बिस्कुट को आकार में लाकर अपने हिसाब से काट सकते हैं।
- ओवन का इस्तेमाल तो काफी जरूरी है। क्योंकि आपको लोई को गर्म और पकाने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ेगी। ताकि आपकी लोई बिस्कुट के अंदर परिवर्तन हो सके।
- आपको एक कूलिंग कन्वेयर की भी जरूरत पड़ेगी। जो आप के बिस्कुट को ठंडा करने में काम आता है।
बिस्कुट बनाने के लिए कच्चा माल
दोस्तों बिस्कुट बनाने के लिए कच्चे माल की लिस्ट इस तरह से है-
- गेहूं का आटा या मैदा
- पीसी हुई चीनी
- ग्लूकोस
- वनस्पति तेल
- अनाज का सत्व
- दूध पाउडर
- साधारण नमक
- क्रीम
- बेकिंग पोडर
- कई प्रकार के Chemicals जैसे सोडा बाइकार्बोनेट इत्यादि ।
बिस्कुट बनाने की प्रक्रिया-
- दोस्तों बिस्कुट को तैयार करने के लिए। आपको सारी सामग्री को आवश्यकतानुसार मिलाकर मिक्स करना होगा अच्छे तरीके से और ध्यान रखें। आप मिक्सर के अंदर आटे को ना डालें।
- इन सब को मिक्स करने के बाद आप इसका एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें और फिर आप इस पेस्ट के अंदर अपनी आवश्यकता अनुसार आटा मिलाएं और फिर उसकी लोई को तैयार कर ले।
- फिर आपको इस लोई को कटिंग और मोल्डिंग मशीन के अंदर डालना है ताकि जिससे लोई बिस्कुट के आकार के अंदर कट जाए।
- दोस्तों फिर आपको इन सभी कटे हुए बिस्कुट के आकार को अपने ओवर के अंदर। गर्म करने के लिए रख देना है। फिर जब आप के बिस्कुट तैयार हो जाएं। तब आप इसको अपने आवश्यकतानुसार ऑयल स्प्रेयर मशीन की सहायता से तेल को इन पर छिड़क दें।
- दोस्तों आप जैसे ही उन पर तेल छिड़क ते हैं। तेल छिड़कने के साथ ही आपके बिस्कुट भी ठंडे होने लगते हैं। उसके बाद आप इनको कूलिंग कन्वेयर मशीन के अंदर डाल दें ताकि आपके बिस्कुट पूरे तरीके से ठंडे हो जाएं और फिर आप इनको सही तरीके से पैकेजिंग करके इन्हें बेच सकते हैं और इनकी मार्केटिंग कर सकते हैं।
दोस्तों बिस्कुट एक ऐसा पदार्थ होता है। जिसको घरों के अंदर रोजाना खाया जाता है। यह डेली यूज़ आइटम में आता है। दोस्तों बिस्कुट बच्चों के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर होते हैं। लेकिन आज के समय में काफी लोग इनको नाश्ते मैं खाते हैं। बिस्कुट के अंदर दोस्तों काफी सारी ऐसी चीजें होती है। जिससे आपके शरीर को एनर्जी प्रदान होती है। इस बिजनेस के अंदर आपका भविष्य काफी अच्छा है। अगर आप इस व्यवसाय को शुरू करते हैं। तो आपका यह व्यवसाय काफी आगे तक चलेगा और आपको काफी अच्छा मुनाफा करके भी देगा।